फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में लोगों से बदसलूकी पर एसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरसा। नशे की हालत में शादी समारोह में घुसे एसआई ने लोगों से अभद्रता की। इससे नाराज ग्रामीणों ने एसआई को घेर लिया और हंगामा कर दिया। पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र में तैनात एसआई सनी चौधरी गुरुवार रात नशे की हालत में पुलिस कर्मियों के साथ इछनापुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंच गए।
बिना मास्क लगाए पहुंचे एसआई ने घर के अंदर घुसने के बाद कोविड का अनुपालन न कराए जाने की बात कहते हुए महिलाओं व वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी एसआई गालियां देने लगा।
इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इधर शादी में एसआई द्वारा लोगों से बदसलूकी किए जाने का मामला संज्ञान में आने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी व पुलिस जीप को घेर कर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने व शिकायत पर एसपी अनुराग वत्स ने आरोपी एसआई सनी चौधरी को निलंबित कर दिया है। एसपी ने सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें