फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

- सुरसा थाना क्षेत्र के बलोखर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम विवाहिता ने घर से कुछ ही पर एक बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली बलोखर गांव निवासी अवधेश खेती करता है। उसका विवाह पांच साल पहले सुरसा थाना क्षेत्र के ओदरा पचलाई गांव निवासी नंदकिशोर की बेटी अल्पना (26) के साथ हुआ। अल्पना गुरुवार देर शाम रोज की तरह मवेशी बांधने के लिए घर से कुछ दूरी पर गांव में ही स्थित एक बाग की तरफ गई थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन उसे ढूंढने निकले। इस दौरान अल्पना का शव बाग में आम के पेड़ पर मवेशी बांधने वाली रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता नंदकिशोर ने पुलिस को सूचना दी। उसके बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी है। इस पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। किसी पर कोई आरोप फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें