फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर नरकतरा गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर नरकतरा निवासी लेखराम की शादी आठ साल पहले सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव निवासी प्रियंका (28) के साथ हुई थी। सोमवार शाम लेखराम खेत में धान लगाने गए थे। उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलने के बाद जब बच्चे घर पहुंचे, तो उन्होंने मां के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर बच्चे रोने लगे। इस पर पड़ोसी भी मौके पर आ गए और उन लोगों ने भी दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
पड़ोसियों ने इसकी जानकारी लेखराम को दी तो वह घर पर आए। दरवाजा न खुलने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया तो अंदर प्रियंका का शव फंदे से लटकता मिला। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें