फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साड़ी के फॉल के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर मजरा लकड़हा में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोप है कि पति के अवैध संबंध दूसरी महिला से होने के कारण परेशान होकर विवाहिता ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

मंसूरपुर निवासी नारेंद्र खेती करते हैं। पत्नी रेखा (32) का शव शुक्रवार देर रात हरदोई उन्नाव जनपद की सीमा पर स्थित खेत में साड़ी के फॉल के फंदे से लटकता मिला। नारेंद्र के मुताबिक शुक्रवार शाम रेखा घर से बिना कुछ बताए चली गई थी। देर रात तक वापस न आने पर उसकी खोजबीन की गई। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने रेखा का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकता देखा।
घटना की जानकारी पर मृतका का भाई कानपुर जनपद के बिल्हौर थाना क्षेत्र के आसानीपुरवा निवासी सुशील भी मौके पर पहुंचा। उसकी सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुशील का आरोप है कि नारेंद्र के अवैध संबंध किसी दूसरी महिला से हैं। इससे परेशान होकर रेखा ने खुदकुशी की है। मृतका के परिवार में पति और चार बच्चे हैं। मल्लावां थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें