फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-07- कोमल। फाइल फोटो  
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के परसोला गांव में विवाहिता का शव मंगलवार देर शाम फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने पति और ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन

परसोला निवासी ओम प्रकाश की शादी छह माह पहले मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मकतूपुर निवासी कोमल (21) के साथ हुई थी। ओम प्रकाश का दावा है कि मंगलवार को वह बाहर गए थे। शाम को घर पहुंचकर देखा तो कोमल का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी उन्होंने कोमल के पिता सरनाम सिंह और पुलिस को दी। सरनाम सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन सोने की चेन और अपाचे बाइक की मांग कर रहे थे। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मांग पूरी न कर पाने की बात कही थी।
आरोप है कि इसी से नाराज होकर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कोमल की हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया। पति ओम प्रकाश ने खुदकुशी की वजह पता न होने की बात कही। अतिरिक्त निरीक्षक हाकिम सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार अनेक सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें