फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झाड़ू लगाते समय घर में बेहोश हुई विवाहिता, मेडिकल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के घटकना में शनिवार सुबह झाड़ू लगाने के दौरान विवाहिता बेहोश हो गई। परिजन पहली निजी क्लीनिक फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

घटकना निवासी सरनाम सिंह खेती करते हैं। उनकी पत्नी गीता देवी (38) शनिवार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थीं। इस दौरान बेहोश होकर गिर गईं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें सांडी तिराहा स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पति ने बताया कि गीता ब्लडप्रेशर की मरीज थीं। काफी दिनों से इलाज भी चल रहा था। परिवार में दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें