फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के राधानगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने महिला की तरफ से पति पर प्रेम-प्रसंग का संदेह कर जहर खाने की बात कही है। मृतका के पिता ने दामाद समेत ससुरालवालों पर पुत्री को जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के काइमऊ निवासी रामू ने अपनी पुत्री कविता (40) की शादी शहर के राधानगर निवासी अरविंद गुप्ता से 16 साल पहले की थी। इससे पहले उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री आरती की शादी अरविंद के बड़े भाई विमल कुमार से की थी। अरविंद बिलग्राम चुंगी के पास मूंगफली का ठेला लगाते हैं। अरविंद के मुताबिक, शनिवार सुबह वह मंडी से मूंगफली लेने गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी कविता (40) ने छत पर जहर खा लिया। कुछ देर बाद अरविंद की मां लज्जावती भी छत पर गईं। वहां उन्होंने देखा कि कविता को उल्टियां हो रही हैं। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां इलाज के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
कविता के परिवार में पति और चार पुत्री सुनैना, ज्योति, संध्या और कीर्ति हैं। मृतका के पिता रामू ने बताया कि दामाद अरविंद कविता से अक्सर मारपीट करता था। सास के मुताबिक कविता अरविंद पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाती थी। इस वजह से अक्सर दोनों में कहासुनी होती थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें