फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो लाख की आतिशबाजी सामग्री समेत पिकअप चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-40-पकड़ी गई आतिशबाजी। संवाद 
विज्ञापन
मल्लावां। संडीला मार्ग पर शुक्रवार रात पिकअप में भरी आतिशबाजी सामग्री पुलिस ने बरामद की है। बरामद की गई आतिशबाजी की कीमत लगभग दो लाख रुपये होने का दावा पुलिस ने किया है। आतिशबाजी से संबंधित कोई अभिलेख न दिखा पाने के कारण चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रोज की तरह ही मल्लावां कोतवाली पुलिस वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। इसी दौरान संडीला मार्ग पर एक पिकअप को रोका गया। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि पिकअप में 18 गत्तों में आतिशबाजी सामग्री भरी हुई थी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम पता सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी जिबिल बताया। उससे सामग्री की खरीद-फरोख्त से जुड़े अभिलेख मांगे गए तो वह दिखा नहीं पाया। इस पर पिकअप समेत सामग्री कब्जे में ले ली गई। अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री ले जाने के आरोप में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें