फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
फोटो- 25- प्रियंका। फाइल फोटो
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी हीरालाल ने बेटी प्रियंका (21) की शादी 28 मई 2025 को माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा निवासी मुकेश के साथ की थी। मुकेश खेती करते हैं। हीरालाल ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद ससुरालीजनों ने सूचना दी कि प्रियंका जीने से गिरकर घायल हो गई हैं। जब वह लोग गौरा जाने के लिए निकले तो ससुरालीजनों ने बताया कि प्रियंका ने फंदा लगा लिया है। पति मुकेश का कहना है कि बुधवार शाम प्रियंका ने फंदा लगा लिया था। इसका पता चलने पर उसे फंदे से उतारकर माधौगंज सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज हरदोई ले गए। हरदोई में प्रियंका की मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर हरदोई पहुंचे हीरालाल और उनके परिजन ने प्रियंका का शव न दिखाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर सीओ सिटी अजीत चौहान ने समझा कर शांत किया। इसके बाद हीरालाल की शिकायत पर पति मुकेश, ससुर फूलचंद्र, सास मायादेवी, ननद रेनू और देवर अमित के खिलाफ माधौगंज थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन पांच लाख रुपये ओर कार की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी। माधौगंज थानाध्यक्ष राज कुमार सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन



एक माह की मासूम से छिनी मां की गोद
एक माह पहले ही प्रियंका ने बेटी को जन्म दिया था। गोद भरने से प्रियंका खासी खुश थीं। परिवार में भी उल्लास का माहौल था लेकिन इस बीच प्रियंका की मौत से सब कुछ बर्बाद सा हो गया। मासूम काे कभी ननिहाल वाले सहेजते तो कभी अन्य परिजन गले लगा लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें