फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
फोटो- 30- रोमा। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के सहोरा गांव में सोमवार रात विवाहिता ने कमरा बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया। पति के घर पहुंचने पर बेटा दरवाजे पर बैठकर रोता मिला। इसके बाद घटना का पता चला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतरवाया। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सहोरा निवासी सज्जन खेती करते हैं। उनकी शादी वर्ष 2021 में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कलवारी निवासी रोमा (24) से हुई थी। उनका एक पुत्र सूर्या (3 साल) है। सज्जन ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह घर पहुंचा तो सूर्या बंद कमरे के बाहर बैठकर रो रहा था। कमरा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो रोमा साड़ी के फंदे से लटक रही थी।
सज्जन के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता सुनील भी आ गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर रोमा का उत्पीड़न किए जाने की बात कही। थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पति और ससुर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें