फोटो-16- मोनी। फाइल फोटो
- कोथावां में सोमवार सुबह झाडू लगाते समय हुई घटनासंवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोथावां में सोमवार सुबह झाडू लगाते समय फर्राटा पंखे में करंट उतरने से विवाहिता झुलस गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
कोथावां निवासी दीपू पांडेय की शादी 14 साल पहले कानपुर देहात के घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा निवासी मोनी (42) से हुई थी। दीपू ने बताय कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे मोनी घर में झाडू लगा रही थीं। इस दौरान फर्राटा पंखा में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतका के भाई हिमांशू शुक्ला भी मौके पर आ गए। लगभग पांच घंटे तक पुलिस और मृृतका के भाई के बीच नोकझोंक होती रही। मृतका के भाई का आरोप था कि दीपू की नजदीकियां किसी दूसरी महिला से हैं। दीपू ने मोनी के नाम होमलोन ले रखा है। आरोप लगाया कि इसी वजह से मोनी की हत्या की गई है। मृतका के परिवार में तीन बेटियां हैं। पोस्टमार्टम में करंट से मौत होने की पुष्टि हुई है। कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।