फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिर पर चोट लगने से हुई थी विवाहिता की मौत, पति पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के खरेपुरवा निवासी विवाहिता की मौत सिर में गहरी चेाट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि होने के बाद पति समेत तीन पर हत्या का आरोप विवाहिता के पिता ने लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्यौरा गांव निवासी विश्राम ने पुत्री कंचन (22) की शादी नौ जुलाई 2024 को सुरसा थाना क्षेत्र के खरेपुरवा निवासी सगे भांजे आशीष से की थी। विश्राम के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह चार बजे फोन से आशीष ने सूचना दी कि कंचन की तबीयत बिगड़ गई है। कंचन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। वहां कंचन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। शनिवार की सुबह चिकित्सक ने कंचन को घर ले जाने की सलाह दी थी। परिजन उन्हें तत्यौरा गांव ले आए।
शनिवार दोपहर 12:30 बजे कंचन ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात आशीष ने कंचन की पिटाई की थी। सोमवार को पैनल और वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, दाएं हाथ में दो चोट और गले में एक पुरानी चोट की बात सामने आई है। सिर में गहरी चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों ने मृतका के पति, सास और ससुर पर पीटने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें