फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने मायके में खुद को फूंका

Mon, 05 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
महिला ने खुद को आग लगाई - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। मायके में रह रही विवाहिता ने रविवार रात खुद को आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और तीन महीने पहले वह ससुराल से लौट कर मायके आई थी। ही वह मायके आई थी। मृतका के पिता ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के महगवां निवासी सविता (20) पुत्री कमलेश की शादी करीब छह महीने पहले संडीला कोतवाली के लोनी खेड़ा गांव निवासी विलास के साथ हुई थी। शादी के करीब एक महीना बाद सविता मानसिक रूप से बीमार हो गई। इसक ी जानकारी दामाद ने उसे दी थी। इसके चलते तीन महीने पहले वह उसे विदा कराकर महगवां ले आया था।   कमलेश के मुताबिक यहां पर वह उसका लखनऊ के डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। रविवार शाम करीब सात बजे सविता ने कमरे के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। चीख पुकार मचाने पर परिजन कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी थाना इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही उनको कोई तहरीर मिली है। फिर भी वह पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें