फोटो-2-रेलवेगंज का बंद बाजार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई करीब तीन माह बाद रेलवेगंज में साप्ताहिक बंदी मंगलवार की जगह रविवार को रही। रविवार की बंदी का नियम फिर से लागू होने पर कारोबारियों ने खुशी जताई है।
अनलॉक के बाद नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में मंगलवार को ही बंदी निर्धारित की गई थी। जबकि रेलवेगंज में पूर्व में रविवार को ही साप्ताहिक बंदी होती थी। पूरे शहर का बाजार एक ही दिन बंद होने से कारोबारियों को भी परेशानी हो रही थी। रेलवेगंज के व्यापारियों ने रविवार की बंदी फिर शुरू करने की मांग की थी। ये नियम फिर लागू होने पर व्यापारियों ने खुशी जताई है।