बावन लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर साइकिल सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैजना निवासी मेवाराम (55) रविवार दोपहर जगदीशपुर बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी खरीदने के बाद साइकिल से वापस गांव जा रहे थे।
हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर ग्राम न्योरादेव के निकट पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही मेवाराम की मौत हो गई। लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।