फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई छात्रों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 26 Mar 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार की रात जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच हुए संघर्ष में कई के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कम से कम दो छात्रों की टीसी कटने और आधा दर्जन से अधिक को चिन्हित कर दंडात्मक कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। सुबह एसआई राजेश सिंह ने विद्यालय पहुंच कर हंगामे में शािमल रहे छात्रों से पूछताछ की।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार की रात कक्षा दस और ग्यारह के छात्रोें ने अपने-अपने हास्टल से बाहर आकर बवाल काटा था। रात को ही पुलिस के पहुंचने तक ग्यारहवीं के छात्रों ने दसवीं के कई छात्रों को पीट दिया। इस पर दसवीं वाले भी उत्तेजित हो गए।

इससे संबंधित शिकायत लेकर दसवीं के छात्र मंगलवार को कोतवाली पहुंचे थे। प्रधानाचार्य जुबैर अहमद से मामले की जानकारी पाकर सिटी मजिस्ट्रेट ने भी पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। बुधवार की सुबह एसआई राजेश कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंच कर जांच की और संबंधित छात्रों से अलग-अलग मिलकर उनके बयान लिए।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि यह संघर्ष दोनों गुटों में ‘इज्जत के सवाल’ का नतीजा था। दसवीं के छात्रों को नीचा दिखाने का अंजाम इस तरह से सामने आया है। संघर्ष को पूर्व के झगड़ों और एक दूसरे की शिकायतों के बदले के रूप में भी देखा जा रहा है।

कुछ दिनों पहले एक छात्र के छात्राओं के हास्टल में घुसने की घटना भी इसका मुद्दा बनी। प्रधानाचार्य जुबैर अहमद ने बताया कि दसवीं के कुल 32 छात्र छुट्टी लेकर या अभिभावक के साथ घर चले गए हैं। उन्हें 27 को होने वाली परीक्षा में उपस्थित होने को कह दिया गया है।

इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई विद्यालय अनुशासन समिति की रिपोर्ट में हंगामे के मुख्य आरोपी कक्षा ग्यारह के दो छात्रों के नाम हैं। इनको विद्यालय की टीसी देने की सिफारिश की गई है। साथ ही कक्षा दस व ग्यारह के तीन-तीन छात्रों को विद्यालय से 15 दिन के लिए निष्कासित किए जाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें