फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनीगंज में सपा जिलाध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-16-शाहाबाद में प्रदर्शन करते सपा नेता सरताज खां। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज/हरदोई। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने ब्लाक अहिरोरी के गांव संदाना में कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने 14 सपा नेताओं को गिरफ्तार कर हिरासत में बेनीगंज थाने भेजा। बाद में निजी मुचलके पर सभी छोड़ दिया गया। उधर, शहर में भी सपा नेताओं ने प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

गुरुवार को ब्लाक अहिरोरी के ग्राम संदाना में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। वहां पर पहले से मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, नगर अध्यक्ष रियाशत खां, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष नीरज अवस्थी, सुरेश चंद्र वर्मा, सूरज सत्यार्थी, जिला सचिव प्रदीप राजवंशी, जिला सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत मिश्रा, सईद अहमद, सतेंद्र यादव सत्या, रमेश कश्यप, परमदत्त मिश्रा आदि को गिरफ्तार कर लिया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों में सरकार के प्रति काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इस कदर परेशान है कि चुनाव का इंतजार कर रहा है। किसान गरीब समाजवादी सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि सपा किसानों के हित की लड़ाई जारी रखेगी। बाद में सभी सपाइयों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उधर, किसानों की हक की लड़ाई के लिए समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने सांडी चुंगी से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा निकाली। इस मौके पर मुकुल सिंह आशा, सुधीर गुप्ता मिन्ना, अवनीश पांडे, धर्मेंद्र यादव दीपू, अंकित सिंह, शाहिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें