संडीला। ग्राम टिकरा कला निवासी प्रधान ने गांव के पास स्थित सरकारी फार्म पर गोवंशों के अवशेष पड़े पाए जाने की सूचना पुलिस को दी। प्रधान की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संडीला के ग्राम टिकरा कला के प्रधान कुंवर वीर बहादुर सिंह पुत्र भगवान बक्स सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को वह खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में स्थित सरकारी कृषि फार्म पर कई गोवंशों के कटे हुए अंगों के अवशेष पड़े मिले। बताया कि अवशेष ताजे थे। इन्हें देखकर यह लग रहा है कि मंगलवार की रात ही उन्हें काटा गया है। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रधान की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।