फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज्ञ सनराइजर्स व आजाद क्रिकेट क्लब ने जीता मैच

विज्ञापन
शाहजहांपुर रोड पर नेक्स एरा क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नेक्स एरा क्रिकेट कप के दूसरे दिन भी दो मैच खेले गए। इसमें मनोज्ञ सनराइजर्स और आजाद क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रोड पर नेक्स एरा कालोनी में पहला मैच अब्दुल पुरवा वर्सेस मनोज्ञ सनराइजर्स के बीच खेला गया। पहले अब्दुल पुरवा ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 31 रन बनाए। जवाब में मनोज्ञ सनराइजर्स ने पांच ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल कर लिया। दूसरा मैच नेक्स एरा रेजिडेंस वर्सेस आजाद क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें आजाद क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 131 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में नेक्स एरा रेजिडेंस 10 ओवर में मात्र 48 रन ही बना पाई। आजाद क्रिकेट क्लब को विजेता घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका में जीशान अहमद, अलौकिक मिश्रा, शिव श्याम शुक्ला व स्कोरिंग में नितेंद्र सिंह शामिल रहे। कमेंट्री गोविंद मिश्रा ने की। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह आशा एडवोकेट, महिला एसओ श्वेता त्रिपाठी रहीं। आयोजक सचिव गोपाल मिश्रा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें