फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंगलीपुरवा मार्ग का हुआ निर्माण, आवागमन आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सर्कुलर रोड से मंगलीपुरवा रेलवे फाटक तक नगर पालिका परिषद ने 15.12 लाख से मार्ग का निर्माण करा दिया गया है। इससे शहर सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा-सहूलियत हो गई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में आने वाले मार्गों के खराब होने से लोगों को आवागन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। राहगीरों की समस्या की खबरों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबरों को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों ने निकाय सीमा में आने वाले मार्गों का सर्वे कराया। क्षतिग्रस्त मार्गों को चिह्नित कराते हुए इनके निर्माण व दुरुस्त कराए जाने की कार्ययोजना बनवाई। इसमें रेलवेगंज में दुलीचंद चौराहे से मंगलीपुरवा रेलवे फाटक तक क्षतिग्रस्त मार्ग भी शामिल था।
जिसे डामरीकृत मार्ग बनवाए जाने के लिए नगर पालिका परिषद ने 15,12,125 रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति दी। एस्टीमेट पर स्वीकृति के साथ ही निविदा प्रक्रिया पूरी कराते हुए मार्ग का निर्माण भी करा दिया गया है। इस मार्ग के बन जाने से मंगलीपुरवा रेलवे फाटक तक दुकानदारों, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और मोहल्लों के लोगों को आवागमन में सुविधा हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि बरसात में क्षतिग्रस्त मार्गों को बनवाए जाने के लिए शहर में सर्वे के बाद काम भी कराया जा रहा है। सर्कुलर रोड पर दुलीचंद चौराहा से मंगलीपुरवा रेलवे क्रॉसिंग फाटक तक मार्ग बनवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें