फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में दो व्यापारियों में मारपीट, एक घायल

Sun, 28 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में नवीन सब्जी मंडी में रविवार की सुबह दो व्यापारियों में विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चले, जिससे हड़कंप मच गया। मामले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले को शांत किया। शहर कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र में संचालित फल मंडी में रविवार की सुबह आठ बजे उस समय हंगामा मच गया, जब दो व्यापारियों में विवाद हो गया और दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे। इससे वहां पर हंगामा मच गया। विवाद में आढ़ती राजू गुप्ता (20) पुत्र भोले गुप्ता निवासी हरीपुर बेहटा चांद गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में भोले गुप्ता ने बताया कि फल मंडी में उसके पुत्र बबलू की राम प्रकाश आशीष कुमार एड़ संस के नाम से आढ़त है। उसका पुत्र राजू दुकान के सामने आलू लगाए हुए था। उसके पड़ोस के सुंदर लाल गुप्ता और उसके पुत्रों ने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि वह लोग राजू के पास से बीस हजार रुपये और गोलक से पांच हजार रुपये और उसका मोबाइल भी छीन ले गए। वहीं सुंदर गुप्ता ने उसके साथ मारपीट कर आरोप लगाया है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नागेश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षोें के बीच विवाद हो गया था। मारपीट का मामला है, लूट नहीं हुई। दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें