फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता की सेवा के लिए आगे आएं लोग : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मानवता की सेवा के लिए लोग आगे आएं, जिससे गरीबों की मदद हो सके।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के बारे में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उक्त बात कही। उन्होंने बताया कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा मानव सेवा तथा जरूरतमंद और असहाय लोगों को सहायता प्रदान करने के साथ विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में भी प्रमुखता से सेवा कार्य किया जाता है। रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए एक से सात जनवरी 2020 तक वृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और एक जनवरी की सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ वह स्वयं रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
चार अधिकारियों के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता कार्यक्रम आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समय पर निस्तारण न करने, लापरवाही बरतने व शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार शाहू, क्षेत्रीय अवर अभियंता माधौगंज ऐतशाम अहमद, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार तथा परियोजना अधिकारी डूडा शैलेंद्र कुमार के विरुद्ध पत्र संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा गया है । जिसमें उक्त अधिकारियों के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें