फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत के 24 घंटे बाद सदमे में पति ने भी तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतुई निवासी महिला की मौत के 24 घंटे के अंदर हादसे में घायल उसके पति की भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतुई निवासी गोवर्धनलाल (59) सोमवार को गांव के सामने सड़क पार करते वक्त बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह पत्नी रामवती (55) उन्हें अस्पताल में देखने गईं थीं।
जहां पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से गोवर्धन की तबीयत भी बिगड़ गई। इस पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ के एक अस्पताल में बुधवार दोपहर उनकी भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गोवर्धन लाल खेती करते थे। उसके तीन बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें