फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमछे से फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरसा। थाना क्षेत्र के ग्राम बहरैया में सोमवार शाम युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना को लेकर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

बहरैया निवासी आकाश उर्फ अन्नू (21) पुत्र स्व. मुरारीलाल चार भाइयों में छोटा था। वह पैतृक खेती की देखभाल करता था। बड़े भाई सोनू के मुताबिक आकाश सोमवार शाम को घर से निकला था और उसके बाद नहीं लौटा।
विज्ञापन

देर रात कुछ ग्रामीणों ने आकाश का शव गांव के किनारे स्थित एक बाग में जामुन के पेड़ पर गमछे से लटकता देखा और सूचना परिजनों को दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का प्रभार संभाल रहे लल्लू सिंह सोमवंशी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें