फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Wed, 11 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं दो को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर ग्राम चपरतला के पास डीसीएम ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी और उसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक सवार राहुल (25) पुत्र छंगा निवासी नबाबगंज सांडी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उसके बहनोई राजीव (27) पुत्र सुरेश चंद्र निवासी घंटाघर शाहाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जनपद कन्नौज के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों सांडी निवासी रामऔतार के अंतिम संस्कार में शामिल होने मेहंदी घाट बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


उधर, डीसीएम के पलटने से चालक बबलू (40) पुत्र गुलाम सिंह निवासी यशवंत नगर इटावा और उसका साथी राम प्रकाश (54) पुत्र गंगाराम घायल हो गए। दोनों को जनपद कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह लोग केला लादकर बिलग्राम जा रहे थे।

इधर, लोनार थाना क्षेत्र में बावन रोड़ पर डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार लोनार थाना क्ष्ेात्र के ग्राम गहरी खदरी निवासी बड़े भइया (40) पुत्र श्रीपाल, पप्पू (26) पुत्र चंदेली और मुन्नालाल (38) घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें