फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद किसान की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में हरपालपुर कस्बे में शनिवार शाम नशे में घर पहुंचे किसान की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी महेंद्रपाल (50) पुत्र महेश्वर खेती करता था। वह शराब का लती था। परिजनों के मुताबिक उसने नशे की लत पूरी करने के लिए जमीन बेच दी थी। शनिवार देर शाम वह नशे में घर पहुंचा। घर पहुंचते ही बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी कमलेश, दो बेटी व दो बेटे हैं। मृतक की पत्नी कमलेश ने ज्यादा शराब पीने की वजह से मौत होने की बात कही है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें