फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी के दिन अपने शहर का ऐसा दिखा रविवार

विज्ञापन
लखनऊ चुंगी पर ई रिक् शा की जांच करने को खड़े यातायात निरीक्षक धर्मवीर व यातायात पुलिस कर्मी। संवा - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी बाजार बंद रहने से अधिकांश जगह सन्न्नाटा रहा। हालांकि चौराहों पर पुलिस सक्रिय रही और राहगीरों पर नजर रखी। लॉकडाउन के मानकों का पालन न करने वालों को कड़ी हिदायत देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

मास्क न लगाने वालों, ई रिक्शा में अधिक सवारियां होेने और बाइक सवारों के हेलमेट न लगाने पर पुलिस सख्त दिखी। नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे गए। सिनेमा चौराहे पर ई रिक्शा व आटो चालकों के कागज चेक किए गए। बेवजह घर से निकले लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई।
उधर शहर में बंदी के दौरान पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया। सफाई कर्मियों ने गलियों और प्रमुख मार्गों पर दवा का छिड़काव किया। मशीनों द्वारा शहर के रेलवेगंज की बाजारों, जिला महिला चिकित्सालय के बाहर सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें