फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण भगाने के लिए हौसला की शुुरुआत

Wed, 10 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
हौसला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। हौसला पोषण योजना का शुभारंभ बुधवार को प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बावन के भिठारी से किया। उन्होंने बच्चों और महिलाओं को भोजन परोसा। मंत्री ने अधिकारियों को मीनू के अनुसार नियमित भोजन बंटवाने और मानीटरिंग करने के निर्देश दिए। डीएम व अन्य अफसरों अपने अपने गोद लिए गांवों में भोजन परोसा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल सुबह 9 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय भिठारी के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां गर्भवती महिलाओं को तहरी, दही व केला परोसा और अतिुकुपोषित बच्चों को केला, बिस्कुट, हलवा और 500 ग्राम देशी घी बांटा। डीएम विवेक वार्ष्णेय ने अपने गोद लिए गांव बर्राडाल सिंह, मस्तीपुर खलीफा में योजना का शुभारंभ किया गया। योजना की शुरुआत के लिए लगाए गए सेक्टर अधिकारी भ्रमण करते रहे। डीएम ने कहा कि मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ राधेश्याम, सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव, सीएमएस डा. अश्वनी कुमार, डीपीओ बहार आरा जैदी आदि मौजूद रहे।

गर्भवती महिलाओं को कराया भोजन
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कहीं प्रधान तो कहीं नेताओं ने योजना की शुरुआत की। माधौगंज ब्लाक के गांव सहब्दा प्रधान कृष्णपाल सिंह व नवल माहेश्वरी ने भोजन और पोषाहार बांटा। सीडीपीओ प्रभा अस्थाना, मुख्य  सेविका सत्यवती, स्नेहलता, डा. अरुण और डा.परवेेज अंसारी, विनोद दीक्षित सहित आंगनबाडी कार्यकत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन


197 केंद्रों पर शुरू हुई योजना
शाहाबाद। ब्लाक के खेमपुर गांव में सपा विधायक के प्रतिनिधि सरताज खां ने योजना की शुरुआत की। बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय सचान ने बताया कि ब्लॉक के 197 केंद्रों पर योजना शुरू हुई। डा. प्रवीण दीक्षित, संजय सचान व सुपरवाइजर देवसुती आदि लोग मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने भी किया सहयोग
बिलग्राम। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जरौली शेरपुर के पांच केंद्रों पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह यादव ने भोजन परोसा। प्रधान अजीज खां, डा. कपिल, देव त्रिपाठी मौजूद रहे। उधर, टड़ियावां गांव में सीडीपीओ शैलजा सिंह चौहान, सेक्टर मजिस्ट्रेट डा.आदित्य झिंगरन और प्रधान अमित गुप्ता ने भोजन बांटा। ब्लाक के अन्य 85 केंद्रों पर भी भोजन बांटा गया। शांती भंडारी, मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं कार्यकत्री आरती गुप्ता, शशी गुप्ता मौजूद रहीं। हरपालपुर ब्लाक क्षेत्र में आंगनबाड़ी शोभा यादव व नीलम आदि ने खाना बांटा बीडीओ वंदना जौहरी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

भोजन न मिलने का आरोप
पिहानी। राभा गांव की सुधी देवी पत्नी घनश्याम, सरोजनी राम नरेश, रीता पत्नी रवि व रेखा पत्नी कान्हा, सुहानी पत्नी संजय ने हौसला पोषण योजना में पहले ही दिन अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि कई महिलाओं को भोजन नहीं मिल सका। सीडीपीओ के मुताबिक शिकायत की जांच में सुपरवाइजर को भेज कर जांच कराई गई। भोजन का वितरण हुआ था। इसके अलावा क्षेत्र के सभी केंद्रों से गर्भवतियों व बच्चों में भोजन व पोषाहार बांटे जाने की खबर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें