फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल को व्यवसाय बना चल रहे कालेज

Tue, 30 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में नकल पर अंकुश न लगने पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षा क्षेत्र से पूर्व एलएलसी एसपी सिंह ने कहा कि जनपद में नकल को व्यवसाय बनाकर ही कई कालेज संचालित हो रहे हैं। नकल पर लगाम लगाने के लिए सरकार प्रयास करे तभी शिक्षा विभाग भी उचित कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को एक गेस्ट हाउस में वह पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा कि कड़ाके ही ठंड में गरीब लोगों को राहत देने को एक हजार कंबलों का वितरण कराया जाएगा। लखनऊ पब्लिक स्कूल के फाउंडर व पूर्व एमएलसी एसपी सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में हो रही गिरावट पर चिंता जताई। कहा कि जनपद में कई कालेजों ने नकल को ही व्यवसाय बनाया है।

ऐेसे लोग पास कराने के साथ ही बेहतर मेरिट भी दिलाने का दावा करते हैं। नकल पर अंकुश तो सरकार ही लगा सकती है। सरकार रणनीति तैयार करे और शिक्षा विभाग को आदेश करे कि नकल रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे। बताया कि उन्हाेंने कुछ प्रयास किया तो उन्हें झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया गया। बताया कि जनपद में शिक्षा क्षेत्र के बढ़ावा देने को माधौगंज में तो लखनऊ पब्लिक स्कूल का संचालन किया, पर शहर में जल्द ही स्कूल शुरू करवाएंगे।
विज्ञापन


कहा कि शहर के नजदीक यदि जमीन मिलती है तो जल्द ही स्कूल शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि कड़ाके की ठंड पड़ रही, ऐसे में गरीबों को कंबल का वितरण भी कराया जाएगा। सभी पांचों तहसीलों में बांटने को एक हजार कंबल मंगवाए गए हैं। जिसका वितरण शुरू कराया जाएगा। दीन दयाल वर्मा लल्लू दादा ने कहा कि कंबल वितरण का कार्य रजनीकांत सिंह द्वारा सभी तहसीलों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें