फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कु पोषण को लेकर लोगों को करें जागरूक’

Mon, 01 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के प्रयास जितने होने चाहिए उतना नहीं हुए, जिस कारण इस पर अंकुश नहीं लग पाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर यदि इसके बारे में लोगोें को जागरूक किया जाए तो निश्चित ही रोकथाम की जा सकती है। वह सोमवार को ब्लाक पर आयोजित राष्ट्रीय पोषण मिशन की गोष्ठी में प्रधान, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसे मानव सेवा समझकर कुपोषण दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। डीपीओ प्रकाश चंद्र चौरसिया ने कहा कि छह माह के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करके हर महीने गांव में उत्सव मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने कहा कि महिलाओं व बच्चों को झोलाछाप डाक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है, उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया जाए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना की ओर से कई स्टाल लगाकर पोषाहार पर आधारित व्यंजन बनाने के तरीके सिखाए गए।

इस मौके पर बीडीओ बृजराज सिंह, एडीओ सर्वेंद्र सिंह, सीडीपीओ साधना मिश्रा, डा. सुशील, प्रधान सनिल सिंह, कल्लू सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें