फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों पर हमले में तीन सगे भाईयों समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़वल सलेमपुर में तालाब की खुदाई के दौरान श्रमिकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता और तीन पुत्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम ग्राम पंचायत भड़वल सलेमपुर में मनरेगा के तहत तालाब खुदाई का कार्य हो रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने श्रमिकों पर हमला कर दिया था। घटना में नौ मनरेगा मजदूर घायल हो गए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यवीर की तहरीर पर पुलिस ने दयाचरन और उनके पुत्रों चंद्र प्रकाश, धर्मेंद्र और छत्रपाल के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दयाचरन, धर्मेंद्र और छत्रपाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मल्लावां कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि तीनों लोगों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें