फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-पिहानी मार्ग पर हरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने की वजह से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिंदूनगर के मजरा चिरहुला निवासी रामचंद्र (35) पुत्र कुंदन मजदूरी करता था। रविवार की शाम वह बाइक से हरदोई घरेलू कार्य से गया था। देर शाम वापस गांव जा रहा था। हरदोई-पिहानी मार्ग पर हरियावां थाना के निकट टैंकर ने बाइक मेें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार रामचंद्र सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगे होने के कारण सिर मेें गंभीर चोटें आईं। पुलिस और परिजनों ने रामचंद्र को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां और फिर जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात रामचंद्र की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को कब्जे मेें लेकर रात में मुर्दाघर में रखवा दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार में पत्नी विनीता व तीन पुत्र हैं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें