फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ परीक्षा केंद्रों पर होंगी मदरसा की परीक्षाएं

Sun, 03 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। जिले में संचालित मदरसों में इस बार बोर्ड परीक्षा के अनुसार अरबी और फारसी की परीक्षाएं होंगी। इसके लिए नौ विद्यालयोें को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में परीक्षा केंद्राें की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


जिले में पंजीकृत मदरसों में इस बार अरबी और फारसी की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, और फाजिल की परीक्षाएं छह अप्रैल से कराई जाएंगी। इस बार इन परीक्षाओं को यूपी बोर्ड की तर्ज पर कराया जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मदरसा सैजतुल अबरार लाला पुरवा, मदरसा अलहुदा कन्हई पुरवा, मदरसा अरबिया अंसारुल उलूम का वेणी माधव बालिका इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया।

मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन थमरवा, मदरसा दारुल उलूम, इस्लामियां गोपामऊ, मदरसा दारुल उलूम, अनवारे मुस्तफा शाहाबाद, मदरसा फैज एक मदार पीएस शाहाबाद, मदरसा जामियां सैय्यदुल अबरार का हामिद अली इंटर कालेज पिहानी को केंद्र बनाया गया। मदरसा हामिदुल मदारिस कोटकला पिहानी का राजकीय बालिका इंटर कालेज पिहानी को केंद्र बनाया गया। मदरसा जामे फुरकानियां संडीला, मदरसा माहदुल बशीर अल इस्लामियां संडीला, मदरसा रहमानुल उलूम सरसंड, मदरसा फलाहुल मुस्लिमीन गौसगंज, मदरसा महेरवान निस्वा गद्दीखेड़ा भरावन राजकीय बालिका इंटर कालेज संडीला को केंद्र बनाया गया है। मदरसा इस्हाकिया पब्लिक स्कूल कछौना, मदरसा सैयदना अबुबकर सिद्दीकी समसपुर, पब्लिक मदरसा कछौना, मदरसा अब्दल रज्जाक गाजी बघौली, का जनता इंटर कालेज कछौना को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


मदरसा फजुलर्रहमान मटियामऊ, मदरसा फातिया हमीदिया मटियामऊ, मदरसा गरीब नवाज मटियामऊ, मदरसा सिद्दीकिया बाजीगंज मल्लावां का बीएन इंटर कालेज भगवंतनगर को केंद्र बनाया गया है। मदरसा जामियां नूरिया मजहरुल उलूम रहुला, मदरसा दारुल उलूम, दावस्तुस्सुगरा बिलग्राम, मदरसा मोहम्मद उमर रहुला का राजकीय बालिका इंटर कालेज बिलग्राम में केंद्र बनाया गया है। बीजीआर इंटर कालेज बिलग्राम में मदरसा कंजुल उलूम कालीपुरा बिलग्राम, बाबा मंशानाथ इंटर कालेज बिलग्र्राम में मदरसा रिजविया इमादुल उलूम कालीपुरा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में परीक्षा केंद्रों की सूची जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी जयदीप सिंह की ओर से जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें