फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी बोलीं, यूनीसेफ का समाज से गहरा रिश्ता

Tue, 08 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष के तहत संपूर्ण टीकाकरण अभियान की ब्रांड एंबेसडर माधुरी दीक्षित वीडियोे कांफ्रेेंसिंग के माध्यम से जिले के अफसरोें व पत्रकारों से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूनीसेफ का समाज से गहरा रिश्ता है। पल्स पोलियो अभियान के  तहत पोलियो मुक्त भारत का सपना साकार करने में इस संस्था ने अपनी महत्वपूर्ण निभाई।
विज्ञापन


कहा कि अब संपूर्ण टीकाकरण अभियान के तहत समाज के आखिरी परिवार एवं बच्चे को स्वस्थ एवं प्रसन्नचित बनाने का संकल्प लिया है। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम मेें कहा कि इस अभियान के अंतर्र्गत अच्छा कार्य करने पर यूनीसेफ रेडियो फार चाइल्ड अवार्ड के तहत सम्मानित किया गया है।

उन्होंने समाज को सही दिशा में ले जाने को मीडिया का भी आभार जताया। उन्होंने इस मिशन को सफल बनाने को समाज के सभी वर्गों से आने का आह्वान किया। इस मौके पर डीएम रमेश मिश्र, सीएमओ डा. वीके गुुप्ता, नागरिक फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक द्विवेदी, अभय शंकर गौड़ समेत कई पत्रकारों ने माधुरी से सवाल पूछे, जिस पर उन्होंने अपनी चिरपरिचित शैली में जवाब दिया। कार्यक्रम में नगर के कई प्रमुख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें