फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, ठेलिया से परिजन ले गए अस्पताल

विज्ञापन
हरदोई में पाली सीएचसी पर गर्भवती को ठेली से ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी गर्भवती महिला को गुरुवार रात प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस ही नहीं मिली। परिजन उसे ठेलिया से लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां गर्भ में ही उसके बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी नीलम देवी की पुत्री विभा (30) पत्नी बबलू ससुराल शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद में है। विभा गर्भवती थी और मायके में रह रही थी। नीलम ने बताया कि गुरुवार रात एक बजे के बाद विभा को प्रसव पीड़ा हुई तो उसने 102 और 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया।
कई बार फोन मिलाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन ठेलिया से विभा को लेकर पाली सीएचसी पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया। शुक्रवार दोपहर बाद महिला चिकित्सकों ने गर्भ में ही बच्चे की मौत होने की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आनंद शुक्ला ने बताया कि महिला के अस्पताल आते ही इलाज शुरू किया गया था। एंबुलेंस का संचालन लखनऊ कंट्रोल रूम से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें