फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को गाली दे रहा था छोटा भाई, बड़े ने गुस्से में मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सादीपुर में शराब के नशे में मां को गाली देने पर छोटे भाई के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सादीपुर निवासी कोमल (35) पुत्र स्व. सीताराम गांव में मजदूरी करता था। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई मुनीम है। मुनीम लुधियाना में काम करता है, लेकिन लॉकडाउन में वह गांव आ गया था। रविवार रात कोमल शराब के नशे में घर पहुुंचा और मां से गाली-गलौज करने लगा। इस पर बड़ा भाई मुनीम आ गया और उसने सख्त आपत्ति जताई। नशे में कोमल का विवाद मुनीम से होने लगा। गुस्से में आकर मुनीम ने नजदीक पड़े डंडे से कोमल के सिर पर वार कर दिया। कोमल वहीं गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद मुनीम और उसकी मां घर के अंदर दूसरे कमरे में चले गए। सोमवार सुबह देखा तो कोमल की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बेनीगंज कोतवाल दीपक रघुवंशी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई और मां को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें