फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ और शराब की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
फोटो- 17- दुकान में हुई चोरी के बारे में जानकारी देता विनीत शुक्ला। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया में रविवार रात चोरों ने सराफ की दुकान से लाखों के जेवर चुरा लिए। इसके बाद शराब की दुकान को निशाना बनाया। वहां से हजारों की शराब और नगदी पार कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम खेरिया निवासी विनीत शुक्ला की गांव में ही ओम शांति ज्वैलर्स नाम से दुकान है। विनीत रविवार शाम दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने उनकी दुकान का शटर टूटा देखा तो उन्हें जानकारी दी। मौके पर पहुंचे विनीत ने दुकान में सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। विनीत का कहना है कि चोरों ने दुकान से 15 किलो चांदी, बीस ग्राम सोना और 950 रुपये चोरी कर ले गए। जेवरों की कीमत लगभग सात लाख रुपये है। इसके बाद चोरों ने सराफ की दुकान के पास स्थित शराब की दुकान का शटर तोड़कर सात हजार रुपये की शराब और तीन हजार रुपये चुरा लिए। शराब का ठेका कप्तान कुमार निवासी पिहानी चुंगी का है और खेरिया निवासी सोनू पांडे यहां सेल्समैन है। सोनू ने बताया कि रात में वह पड़ोसी गांव में शादी में गए थे। इसी दौरान चोरी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ, प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं।
ज्वैलरी शॉप में पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास
खेरिया निवासी सराफ विनीत शुक्ला ने बताया कि उनकी दुकान में चोरी का प्रयास पहले भी हो चुका है। 17 फरवरी की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया था।

फोटो- 18- दुकान का जायजा लेकर बाहर आते सीओ राकेश वशिष्ठ। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें