फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड के खुलासे के निकट पहुंची पुलिस

Fri, 13 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी में बीती 26 जनवरी को व्यापारी के साथ हुई 50 लाख की लूट के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही आरोपियों के चेहरे से नकाब उतर सकता है। इसके लिए पुलिस टीम लगी हुई है। इस कांड के खुलासे को पुलिस पर भारी दबाव है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सांडी निवासी मुकेश गुप्ता की सर्राफा की दुकान है। 26 जनवरी की शाम को वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार उनके पास से जेवर से भरा थैला लेकर फरार हो गए है। जिसमें लगभग पचास लाख के जेवर भरे थे। विरोध में व्यापारियों ने तीन दिन तक दुकानें बंद रखी थी।

जिले के व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर 29 जनवरी को विरोध प्रदर्शन भी किया था। व्यापारी से लूटकांड के खुलासे को तत्कालीन एसएसपी गोविंद अग्रवाल की ओर से सात सदस्यीय टीम गठित की गई, जिसमें सीओ बिलग्राम को प्रभारी बनाया गया था।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाल, प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम, प्रभारी निरीक्षक मल्लावां, एसओ अरवल, एसओ लोनार और एसओ सांडी को टीम में शामिल किया गया था। टीम को प्रतिदिन प्रगति की एएसपी पूर्वी बीसी दुबे समीक्षा कर रहे थे। उनके निर्देशन में पुलिस टीम खुलासे में लगी हुई थी।

सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम के आरोपियों तक पहुंच चुकी है। कुछ लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अगर सभी कुछ सही रहा तो दो एक दिन के अंदर आरोपियों के चेहरे से नकाब उठ जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा कि इस लूटकांड में शामिल कई चेहरे चौंकाने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें