फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ने कप पर किया कब्जा

Sat, 22 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
छठी 10 स्क्वायर सीनियर नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुई प्रदेशों की टीमें गुरुवार की देर शाम समापन के बाद अगली बार फिर बेहतरीन क्रिकेट लेकर वापस आने को कहकर शुक्रवार को जिले से रवाना हो गई। विजेता टीम उत्तर प्रदेश लखनऊ की टीम को 41 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रही सीनियर चैंपियनशिप का समापन गुरुवार की देर शाम को हो गया। फाइनल तक उत्तर प्रदेश की ही दोनों टीमें लखनऊ और मथुरा पहुंच पाई थी। जिनके बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ ने 40 रनों से मथुरा को हराकर चैंपियनशिप को जीत लिया था।

विजेता टीम को फेडरेशन की ओर से 41 हजार रुपये का नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की गई। उप विजेता रहे मथुरा की टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार, ट्राफी व प्रमाण पत्र दिए गए। फेडरेशन के सचिव गोपाल मिश्र ने बताया कि सातवीं नेशनल प्रतियोगिता और भी वृहद रूप से करवाई जाएगी। इस बार 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जिनमें झारखंड, तमिलनाडु, केरला, आंध्र प्रदेश, तैलंगाना, दिल्ली, छत्तीसगढ़ व हरियाणा की टीमें भी शामिल रहीं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, अभय शंकर गौड़, जीतेश दीक्षित, आरिफ खां, अतुल शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें