नगर से कांवड़ यात्रा बिलग्राम से गंगाघाट को रवाना हुई। यात्रा में
झांकियां भी सजाई गई जो लोगों ं के आक र्षक का केंद्र बनी रही। इस दौरान
पूरा नगर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
मंशानाथ
मंदिर में पहले कांवड़ यात्रा के लिए लोग एकत्र हुए। फिर झांकियाें को
वाहनों पर सजाकर श्रद्धालु चौराहा सदर बाजार से होते हुए पीपल चौराहा से
गुलाबबाड़ी चुंगी पहुंचे। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
यात्रा जलालपुर होती हुई छिबरामऊ पहुंची। जलालपुर में राजारमन गुप्ता व
उनके सहयोगियों ने यात्रा का स्वागत किया।
छिबरामऊ में विधायक बृजेश वर्मा
ने कावड़ियों को जलपान कराया। इस मौके पर अतुल अग्रवाल, मंगतराम सभासद,
मुकेश पाठक, राजकुमार स्वर्णकार, सुरेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नीरज गुप्ता,
अनिल राठौर, नरेश चंद्र, राजकुमार आदि मौजूद थे।