फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी लाइन पर गिरी एचटी लाइन, उपकरण फुंके

Tue, 07 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
घर में जले उपकरण को दिखाता मोहम्मदीन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कासिमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेंहदर में मंगलवार दोपहर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे घरों के उपकरण फुंक गए। सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों के नहीं आने पर ग्रामीणों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेंहदर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया।
विज्ञापन


दोनो तारों के आपस में टच करते ही हाईटेंशन लाइन का करंट एलटी लाइन में दौड़ने लगा। इससे घरों में लगे उपकरणों फुंक गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन देर शाम तक बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण विशाल सिंह, रामसागर, मोहम्मददीन सहित तमाम लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

उन्होंने कोतवाली पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि ग्रामीणों ने तहरीर दी है। इस पर जांच की जा रही है। एसडीओ सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें