फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवालापुरवा मेें शुक्रवार सुबह प्रेमी-युगल केेे शव पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरिया नजीरपुर के मजरा शिवालापुरवा निवासी धर्मेंद्र उर्फ राजेश (21) का गांव की शब्बू से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार सुबह दोनों के शव गांव से कुछ दूर खेत में शहतूत के पेड़ से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना बिल्हौर के आंकिन घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों के परिजन चुप्पी साधे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
परिजनों को ये पसंद नहीं था, इसी के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र दिल्ली में मजदूरी करता था। गुरुवार दोपहर ही गांव आया था। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। शब्बू सात भाई-बहनों मेें छोटी थी। घटना से गांव मेें सनसनी फैल गई है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

साथ जी न सके तो अलविदा कहा
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवालापुरवा मेें पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके मिलने के मामले में ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गांव के बाहर मिलकर बात करते थे। साथ जीने की चाहत पूरी नहीं हुई तो दुनिया को अलविदा कह दिया। एक ही बिरादरी के होने के बावजूद समाज के तानोें के भय से परिजन राजी नहीं हुए।
वहीं युवक-युवती के शव लटके होने की खबर सुबह ही इलाके में फैल गई। शवों को लटका देखकर किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बावजूद पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस समय से मौके पर पहुंच जाती तो शायद दोनों की मौत के राज से पर्दा उठ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें