फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, जंगल में मिलने पहुंचे फिर खाया जहरीला पदार्थ

Sat, 06 Mar 2021 11:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलेहरा निवासी प्रेमी युगल ने शनिवार सुबह पड़ोसी गांव भुरखेड़ा के जंगलों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। युवक रंजीत (19) ने अपने मोबाइल से कॉल कर परिजनों को जहरीला पदार्थ खा लेने और जंगल में पड़े होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर रंजीत के परिजन मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में युवती गायत्री (19) के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। युवती मौर्य बिरादरी से ताल्लुक रखती है जबकि युवक धोबी बिरादरी का है। युवती की शादी भी परिजनों ने तय कर दी थी और 8 मई को शादी होनी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें