फोटो- 35 - कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाते डीएम अविनाश कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। डीएम अविनाश कुमार ने शुक्रवार को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान डीएम ने कहा कि देश में ही बनीं कोविड से बचाव की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। डीएम ने कहा कि उन्होंने कोरोना का पहला टीका पांच फरवरी को लगवाया था और उस वक्त उन्हें कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई।
निर्धारित अवधि के क्रम में शुक्रवार को उन्होंने टीके की दूसरी डोज ली और इसमें भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। डीएम ने बताया कि अब कोरोना का टीका 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को लगाया जा रहा है।
इसके अलावा सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन, संजू कश्यप, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि मौजूद रहीं।