हरदोई में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से राजीव भवन में होगा। इस दौरान लॉटरी से छह प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि पहले नौ प्रतिभागियों की सूची समान अंक के साथ भेजी गई लेकिन बाद में गैर जनपद के तीन लोग इसमें शामिल हुए। अब जिले में सिर्फ छह प्रतिभागी शेष बचे हैं, इनमें से लॉटरी सिस्टम करके प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ऊपर से तीस प्रतिभागियों को कोई न कोई पुरस्कार मिलेगा। शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को लैपटॉप, टेबलेट और मोबाइल बांटा जाएगा।