फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण भगवान के प्रकटोत्सव का वर्णन

Sun, 08 Feb 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश धाम महुईपुरी में चल रहे अमृत महोत्सव के पांचवें दिन भक्ति की रसधारा का लोगों ने जमकर रसपान किया। श्रीकृष्ण भगवान के प्रकटोत्सव का वर्णन सुन श्रोता भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगे। अमृत महोत्सव में चल रहे यज्ञ के लिए याज्ञिक मंडल के आचार्य बाल कृष्ण, मृदुल पांडेय, अजय मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी गई। यजमान श्याम सुंदर पांडेय, हरिओम पांडेय द्वारा सपरिवार यज्ञ स्थल एवं कथा स्थल पर पूजन कार्य किया गया।

सर्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई। कथा व्यास हेमानंद द्वारा श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव का मनोहारी वर्णन किया गया। इस मौके पर नंद बने विनीत पांडेय एवं ग्राम वासी मदन मोहन पांडेय, शिव गोविंद पांडेय द्वारा बधाइयां दी गई। आचार्य प्रवीण दीक्षित ने प्रवचन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें