फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रभु अवतार जीव मात्र को सुख देने को होता’

Tue, 23 Jun 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
केपी सिंह इंटर कालेज रूद्दीखेडा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास प्रेम जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म तथा उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

 
कथा व्यास ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर आसुरी शक्तियों की अधिकता होती है, तब-तब पृथ्वी पर भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान का जन्म जीव मात्र को सुख देने के लिए होता है। जिस प्रकार रावण द्वारा अत्याचार करने पर श्रीराम के रूप में व कंस द्वारा अत्याचार करने पर श्रीकृष्ण के रूप में भगवान ने अवतार लेकर पृथ्वी पर से आसुरी शक्तियों को समाप्त किया तथा धर्म की रक्षा की।

ठीक उसकी प्रकार आज आतंकवाद जैसी असुरी शक्तियां देश में पनप रही हैं, जिससे वातावरण असुरक्षित है। उन्होंने युवाओं को अपना आचरण परमात्मा के अनुकूल बनाने को कहा। उन्होंने कृष्ण-ग्वाल लीला, कालिया नाग, देवराज इंद्र का घमंड चूर करने का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें