फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फसल बेचकर आ रहे भाइयों से रुपये लूटे, एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। गल्लामंडी से धान और सरसों बेचकर आ रहे भाइयों ने बाइक सवार चार लोगों पर 22 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। रुपये लूटने वाले एक शख्स को भाइयों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का दावा है कि ओवरटेक करने को लेकर मारपीट हुई है। रुपये छीने जाने की बात गलत है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बक्सीपुर निवासी वीरपाल खेती करते हैं। रविवार दोपहर वह अपने ऑटो से भाई उमेश और टोंडरपुर निवासी अर्जुन के साथ शाहाबाद गल्लामंडी से धान व सरसों बेचकर वापस घर जा रहे थे। वीरपाल के मुताबिक मियांपुर के पास दो बाइक पर सवार चार लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ऑटो नहीं रोका। इसके बाद टोडरपुर धर्मकांटे के पास बाइक सवारों ने रोक लिया। आरोप है कि अचानक हमला करके उमेश की जेब से 21957 रुपये निकालकर भागने लगे। उमेश ने एक आरोपी को पकड़कर शोर मचा दिया तो आस पास के ग्रामीण आगए। इस बीच एक बाइक से तीन लोग मौके से भाग गए, जबकि एक बाइक मौके पर छूट गई। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि ओवर टेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच दो बार विवाद हुआ है। मारपीट की घटना हुई है, लेकिन रुपए छीने जाने की बात गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें