हरदोई। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री की टिप्पणी से पार्टी जन आहत हैं। 24 दिसंबर को बाबा साहब आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग को और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा। जिसके लिए आज (सोमवार) प्रत्येक ब्लॉक के 5-5 दलित बाहुल गांवों में चौपाल लगाई जाएगी। निवर्तमान शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, ओमेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. जय प्रकाश, महताब अहमद आदि मौजूद रहे।