फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर ने अधेड़ को रौंदा

Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के सांता गांव में गुरुवार को लोडर ने अधेड़ को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ घर के सामने रोड पार कर रहा था। लोडर चालक फरार हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सांता निवासी उमाकांत त्रिपाठी (55) पानी टंकी बनवाने का काम करता था। गुरुवार को वह घर के सामने सड़क पार कर रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार लोडर ने कुचल दिया। लोडर के आगे वाले पहिये पेट के ऊपर से निकल गए।

जिससे मौके पर ही उमाकांत की मौत हो गई। जब तक परिजन घर से बाहर निकलकर आते तब तक लोडर चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक के बेटे विमल ने बताया उसके दो भाई और तीन बहन हैं।
विज्ञापन


परिवार के  पालन पोषण का बोझ उसके कं धों पर आ गया है। मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक लोडर दूध डेयरी का था। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन ने अज्ञात में तहरीर दी है। लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें